फूलों के झरते पराग का विमोचन
मुजफ्फरनगर। कवयित्री डॉ वीना गर्ग के गीत संग्रह फूलों के झरते पराग और बाल गीत संग्रह चुन्नू-मुन्नू, टिंकी-पिंकी का विमोचन समारोह आयोजित हुआ। वरिष्ठ गीतकार शिवानंद सहयोगी मुख्य अतिथि रहे। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित समारोह में शिवानंद सिंह ने कहा कि समानता और पारंपरिकता से पगे डॉ वीना गर्ग के गीत भाव भूमि से कहीं भी विचलित नहीं होते हैं। समारोह अध्यक्ष डॉ उमाकांत शुक्ल ने कहा कि मनुष्य आनंद स्वरूप परमात्मा का अंश है। काव्य स्वत: सुखाय का भी बड़ा माध्यम है। गर्ग की कविताओं से ऐसा लगता है। डॉ एस एन चौहान, डॉ वीना गर्ग, प्रोफेसर आरएम तिवारी, डॉ बीएस त्यागी, परमेंद्र सिंह, राकेश कौशिक, प्रतिभा त्रिपाठी, रोहित कौशिक, सुनील शर्मा, अंकित दीप कश्यप, योगेंद्र सोम आदि रहे।
स्वच्छता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। भारत स्वच्छता अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। एक्सईएन बालेंद्र, सहायक अभियंता रजनीश गुप्ता, एसके जैन, शिव कुमार, अवनीश त्यागी, अमित कुमार, पीपी सिंह, मेहर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रणवीर सिंह सैनी, खंडीय लेखाधिकारी पवन कुमार, गोपाल सिंह, मनीष वर्मा, विपिन कुमार, लवकुश, अभिषेक, सचिन कुमार, देवीचंद, संजय कुमार, एमएस उमेर, चारु शीला, नवन किशोर, राजकुमार, मदनपाल आदि रहे।
कृषि विभाग के घोटाले के विरोध में राजघाट पर धरना
मुजफ्फरनगर। कृषि विभाग की फार्म मशीनरी बैंक योजना में हुए करोड़ों के घोटाले के विरोध में चार जून से राजघाट पर धरना प्रारंभ होगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सुमित मलिक ने बताया कि घोटाले में मंत्री सहित जिले के कृषि विभाग के अफसर और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। घोटाले की जांच किसी राष्ट्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए। इससे इन सबकी संलिप्तता सामने आएगी। करोड़पतियों को योजना का लाभ देने के पीछे बड़ा घालमेल है। इस घोटाले की जांच की मांग को लेकर ही वह चार जून राजघाट पर धरना देंगे।