फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डांक सेवकों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर उप डाकघर के सभी ग्रामीण डाक सेवकों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कमलेश चंद्रा रिपोर्ट लागू करने की मांग की को लेकर उप डाकघर बुढ़ाना के सभी ग्रामीण डाक सेवक सुबह करीब 10 बजे उप डाकघर कार्यालय में पहुंचे। बताया कि सातवें वेतन आयोग का लाभ सभी कर्मचारियों को मिल चुुका है। वे अभी तक भी इस लाभ से वंचित है। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नही होगी उनका धरना जारी रहेगा। मौके पर सत्यपाल, चंद्रपाल शर्मा, ओमेंद्र मलिक, धर्मपाल, सुंदरपाल, कुमार, राजेंद्र प्रसाद, देवेंद्र सहित सभी ग्रामीण डाक सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें