अभिभावकों को दी योजनाओं की जानकारी
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित द दून वैली पब्लिक स्कूल में मदर ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ। कक्षा तीन से आठ तक के नए प्रवेश लिए बच्चों और अभिभावकों को स्कूल के नियम और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों के अभिभावकों को अध्यापिका वंदना वर्मा ने स्कूल के नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए कुछ योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या रंजीता कौर, रीता गोयल, विकी जैन, जसदीप कौर आदि मौजूद रहे।
जिला कार्यकारिणी का गठन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला प्रेमपुरी में स्थित जैन औषधालय में अखिल भारतीय हिंदू क्रांतिदल मठ मंदिर समिति की बैठक हुई। प्रांतीय अध्यक्ष बाबूराम पाल के सानिध्य में अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल के जिला संयोजक अमित तिवारी की पूर्व जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मोहित, कशिश गोयल, अमित मित्तल, आशीष, अनिल तिवारी, सोनू वशिष्ठ, भारत भूषण, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।