फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में योजनाओं के बारे जानकारी दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभाकक्ष में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अवनीश कुमार सिंह ने इस योजना के विषय में विस्तारपूर्वक बताया कि संपूर्ण भारत से इस योजना हेतु 10 करोड़ परिवारों का चयन सरकार द्वारा किया जाता है। वहीं, ब्लाक खतौली में 10090 परिवारों को इस योजना हेतु चयनित किया गया है। इस योजना को आयुष्मान भारत दिवस के रूप में 30 अप्रैल को लांच किया जाएगा एवं प्रत्येक ग्राम में चयनित परिवारों का संबंधित एएनएम ग्राम सेवकों द्वारा सर्वे कराकर सत्यापन किया जाएगा। इस योजना में चयनित परिवार को पांच लाख रुपये की निशुल्क चिकित्सा सुविधा जिला अस्पताल मेडिकल कालेज में प्राप्त होगी। इस दौरान रोगियों को अस्पताल तक आने जाने की सुविधा मुफ्त है। लाभार्थियों को नि:शुल्क चिकित्सा केवल गंभीर बीमारियों हेतु ही उपलब्ध है। कार्यशाला में प्रवीण त्यागी, डा. कपिल कुमार, रतनपाल सिंह, सतबीर सिंह, बीपीएम जावेद अहमद समेत एएनएम व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें