मुजफ्फरनगर। ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग की ओर से प्रथम इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में 7 वर्ष से 14 वर्ष के 14 विद्यालयों के 110 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र दिए गए। पहले तीन स्थानों पर आने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का है। जिससे उनके शरीर का विकास हो सके। आधुनिक युग में आत्मरक्षा की महत्ता को देखते हुए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। इस दौरान बीना शर्मा, विनोद संगल, अनिल स्वरूप, संदीप जैन, अभिनव स्वरूप आदि मौजूद रहे।