जानसठ। जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी की पत्नी सुधा शर्मा और समिति के सदस्यों ने जानसठ ब्लॉक के सिखरेड़ा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को फलाहार, बिस्कुट और कॉपियों का वितरित किया गया। विद्यालय में समिति की अध्यक्ष ने कहा कि जिला आकांक्षा समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सामान्य जन के कल्याण हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जागरूक करने, कुरीतियों को हटाने का कार्य भी समिति द्वारा किया जा रहा है। मौके पर आकांक्षा समिति की सदस्य बीना शर्मा, जिला स्वास्थ्य एवं सूचनाधिकारी गीतांजलि वर्मा, बीईओ जितेंद्र कुमार, जिला समन्वयक सुशील कुमार तथा एबीआरसी जानसठ संजीव नारायण मौजूद रहे।