फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशानघाट रास्ते के मामले का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव शेखपुरा में वक्फ की संपत्ति पर निर्माण कराए जा रहे श्मशान घाट के रास्ते के मामले का निपटरा किया गया। राजस्व अधिकारियों ने पैमाइश कर खसरा नंबर 19 में रास्ता बनाने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर अली अब्बास जैदी आदि ने उच्चाधिकारियों को शिकायत कर बताया था कि वक्फ अलमदार हुसैन व वक्फ नजमुलनिशा की संपत्ति पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर रास्ता बना रहे हैं। जिस पर अधिकारियों के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर खसरा नंबर 19 की पैमाइश कर मामले का निपटारा कऱ्र दिया। इस संबंध में विपक्षी लोगों से प्रधान के पति की मौजूदगी में लिखित लेकर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद विगत काफी समय से चला आ रहा मामला निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें