भीम आर्मी ने जुलूस निकाला
मोरना। मोरना में भीम आर्मी के नेतृत्व में दलितों ने बाजार बंद कराया। मोरना व जानसठ मार्ग पर दलितों ने जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी मोरना पुलिस चौकी पर काफी देर तक केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे। जुलूस में सुखबीर, सतेंद्र, विपिन, नदान सिंह, प्रदीप मोनु, विक्की, गौरव, रामपाल, शहजाद, मोनू, दीपक, सचिन, राजीव, मनव्वर जैदी, रियासत आदि लोग शामिल रहे। गांव ककराला, छछरौली, चोरावाला, भोकरहेड़ी, ककरौली, बेहड़ा सादात, शुक्रतारी, बिहारगढ़ आदि से काफी संख्या में जुलूस में शामिल हुए।