अपर आयुक्त ने लंबित वादों पर नाराजगी जताई
जानसठ। अपर आयुक्त आभा गुप्ता ने तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अदालतों में लंबित पड़े वादों पर नाराजगी जताते हुए उनका शीघ्र निस्तारण करने तथा सरकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए।
सोमवार को तहसील का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचीं सहारनपुर मंडल की अपर आयुक्त आभा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लें, जिससे पीड़ित को तहसील के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को लोगों को बताने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य से कम वसूली करने वाले अमीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को भी कहा। बैंक वसूली प्रमाण पत्रों पर पोस्टिंग लक्ष्य को कम करने के निर्देश दिए। नजारत में रजिस्टर नंबर 4 में अवशेष धनराशि पर भी चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र निवारण करने व गांव में विवादों पर विशेष नजर रखने को कहा। वहीं अदालतों में लंबित वादों की शीघ्र निस्तारण के लिए भी अभियान चलाने पर जोर देने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने तहसील के परिसर में राजस्व दफ्तर का भी निरीक्षण किया। तहसील की साफ सफाई देखकर उन्होंने तहसील के अधिकारियों की प्रशंसा की। इस दौरान एसडीएम गजल भारद्वाज, तहसीलदार अमित कुमार, नाजिर बाबूराम आदि मौजूद रहे।