मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को आए गेट के रिजल्ट में शहर के मेधावी छाए हैं। कई युवाओं ने परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया है। छात्रों ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
रामपुरी निवासी संजय कुमार के पुत्र धीरज कुमार ने गेट रिजल्ट में आल इंडिया 10वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। धीरज की सबसे बेहतर रैंक आई है। छात्र के पिता संजय कुमार बघरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जसोई-02 में सहायक अध्यापक है। धीरज नोएडा के कॉलेज जेएसएस एकाडेमी ऑफ टेक्निकल एजूकेशन में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन बीटेक में फाइनल वर्ष का छात्र है। उसकी सफलता से घर-परिवार, रिश्तेदारों में जश्न का माहौल है। धीरज ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया है। ब्रह्मपुरी निवासी भारत विकास परिषद के पूर्व महासचिव सुनील गुुप्ता के ऋषभ गुप्ता ने गेट की परीक्षा में 438वीं रैंक हासिल की है। ऋषभ की माता डॉ संगीता गुप्ता एसडी मैनेजमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। छात्र ऋषभ ने गाजियाबाद के काइट इंजीनियरिंग से सिविल में बीटेक किया है। उसकी सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। गांव बझेड़ी निवासी राम गोपाल त्यागी के रोहाला मिल्स में कार्यरत है। उनके पुत्र प्रशांत कुमार ने गेट की परीक्षा में छाप छोड़ी है। प्रशांत ने ऑल इंडिया 149वीं रैंक प्राप्त की है। इसको लेकर परिवार ने जश्न मनाया है।