फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिला स्नेह हमेशा याद रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीडीओ आईएएस अंकित अग्रवाल ने कहा कि जनपद में दो साल का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। विकास कार्यों में जन सहभागिता का प्रयास सराहनीय रहा। विकास भवन में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में सीडीओ को डीएम राजीव शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। विशेष सचिव औद्योगिक अवस्थापना बनाए गए अग्रवाल ने कहा कि जन सहयोग से ही सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचती है। जिले में उन्हें जो स्नेह, सहयोग मिला है उसे वह नहीं भुला पाएंगे। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज, डीडीओ मोतीलाल व्यास, बीएसए चंद्रकेश यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, नई सीडीओ आईएएस अर्चना वर्मा शनिवार को नौचंदी एक्सप्रेस से जिले में पहुंचेगी। दोपहर में विकास भवन में कार्यभार ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें