फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने पुल निर्माण कार्य रोकने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

श्मशान घाट पर रेलवे अंडरपास और फुट ओवरब्रिज की मांग को लेकर भाकियू की अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। इसमें सेतु निगम द्वारा फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू न करने पर भाकियू ने मंसूरपुर पुल का निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तहसील में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत की सेतु निगम के एई गजराज सिंह, जेई सिकंदर राम तथा लोक निर्माण विभाग के एई शिवकुमार के साथ वार्ता हुई। इस दौरान सेतु निगम के एई ने कहा कि फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए एक सप्ताह में कार्य योजना तैयार कर लोक निर्माण विभाग को भिजवाएंगे, जिसे शासन को भेजा जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष ने फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू न होने पर मंसूरपुर में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को रोकने की चेतावनी दी। इसके अलावा श्मशान घाट पर रेलवे अंडरपास निर्माण सहित कई मांगों को लेकर रेलवे सेक्शन इंजीनियर सुधीर कुमार से वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में रेलवे की होने वाली बैठक में मांग को रखेंगे। इसके बाद उन्होंने एक सप्ताह बाद रेलवे अधिकारियों तथा भाकियू की वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार अमित कुमार, मनोज सहरावत, आकाश मलिक, यथार्थ, सिद्धार्थ, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें