फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र और समाजसेवा के कार्य करें: मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवा के लिए कार्य करें: मलिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ नरेश कुमार मलिक ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। शिविर अवध विहार और मीनाक्षीपुरम में चलेगा।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के दौरान किए जाने वाले कार्यों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों को महाविद्यालय के उत्तम अनुशासन के लिए धन्यवाद दिया। मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का सूक्ति वाक्य मुझको नहीं हमको है। इस वाक्य का महत्व बताते हुए कहा कि हमें समाज के लिए भी कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवनीश ने इन सात दिनों के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। डॉ एसके सिंह ने स्वयंसेवकों को अनुशासन के साथ कार्य करने को कहा। डॉ गिरिराज किशोर ने समारोह का संचालन किया। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ ओमबीर सिंह, डॉ सहदेव मान, डॉ सुभाष कुमार, गौरव जैन, डॉ नूपुर, डॉ नीतू, डॉ रीतू, डॉ रीता, शिप्रा, देवीशरण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें