समिति के सभापति पद पर ओमबीर निर्वाचित
खतौली। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में सभापति पद पर ओमबीर सिंह और उपसभापति पद पर अनिल कुमार निर्वाचित हुए हैं। चुनाव के दौरान समिति परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
गन्ना समिति के चुनाव में ओमबीर सिंह ने दो मतों से जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार बुढ़ाना रतन वर्मा ने बताया कि ओमबीर को सात मत तथा उनके प्रतिद्वंद्वी प्रमोद को पांच मत मिले। जबकि पुष्पा को कोई मत नहीं मिला। उप सभापति पद के चुनाव में अनिल को 7 मत, पुरकेश को 4 मत मिले। जबकि एक मत निरस्त किया गया। अनिल को तीन मतों से विजयी घोषित किया गया। इनके अलावा गन्ना संघ लखनऊ अनुसूचित/जनजाति वर्ग से महावीर, सामान्य वर्ग से चरण सिंह, सचिन आर्य, सुंदर डेलीगेट पद पर निर्विरोध चुने गए। पिछड़ा वर्ग से प्रशांत कुमार, महिला वर्ग से कृष्णा देवी निर्वाचित हुई। कृभको हेतु बोबिंद्र निर्विरोध डेलीगेट निर्वाचित हुए। इफ्को डेलीगेट पद पर ओमवीर निर्वाचित हुए। सहकारी चीनी मिल रसडा डेलीगेट पद पर राममुकुट निर्विरोध चुने गए। जिला सहकारी बैंक मेरठ डेलीगेट पद पर रामवीर निर्वाचित हुए। जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर डेलीगेट पद पर पुष्पा निर्वाचित हुई। सहकारी चीनी मिल अनूपशहर डेलीगेट पद पर प्रवेश कुमार, सहकारी चीनी मिल गजरौला डेलीगेट पद पर राजेंद्र, सहकारी चीनी मिल और डेलीगेट पद पर सुरेंद्र पाल सिंह, चीनी मिल रमाला के लिए कृष्णा देवी, चीनी मिल नानौता हेतू रामनिवास, चीनी मिल सरसावा हेतू अरविंद कुमार, चीनी मिल बागपत हेतू बाबूराम, चीनी मिल बाजपुर हेतू पुष्पेंद्र डेलीगेट पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।