फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बच्चे पैदा करें हिन्दू: सरस्वती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत में चीन की भांति ही सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने की मांग को लेकर राष्ट्र निर्माण संस्था द्वारा प्रस्तावित भारत बचाओ यात्रा 23 फरवरी को जनपद में पहुंचेगी। इस यात्रा में सामाजिक स्तर पर तन, मन और धन से सहयोग जुटाने के लिए संत यति नरसिंहानंद सरस्वती अपने दल के साथ शहर में पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को सरकुलर रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक एवं हिंदू स्वाभिमान संगठन के मुख्य संरक्षक यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि भारत में आज सबसे बड़ी समस्या बढ़ती जनसंख्या है। अगले दस सालों में देश की आबादी 200 करोड़ के पार होने की संभावना बनी हैं। ऐसा हुआ तो भारत में खाने रहने को कुछ नहीं बचेगा। उपजाऊ भूमि समाप्त हो जाएगी। गृहयुद्ध जैसी स्थिति बन जाएगी। भारत में इस समस्या को रोकने के लिए राष्ट्र निर्माण संस्था के अध्यक्ष सुरेश चव्हाण चीन जैसा सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर भारत बचाओ यात्रा करने जा रहे हैं। इसकी शुरूआत कश्मीर से 18 फरवरी को होगी। 22 मार्च को यह यात्रा कन्याकुमारी पहुंचेगी और 22 अप्रैल को दिल्ली में इसका समापन होगा। यात्रा के दौरान दस करोड़ लोगों से हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि सरकार पर सामाजिक दबाव बनाया जा सके। 23 फरवरी को यह यात्रा मुजफ्फरनगर में पहुंचेगी। इस दौरान सभा को सफल बनाने के लिए वो यहां पर सामाजिक समर्थन जुटाने के लिए पहुंचे हैं। कहा कि भारत में हिंदुओं ने जनसंख्या वृद्धि को रोका हुआ है, जबकि मुसलमान 15 से 20 बच्चे पैदा करने में जुटे हुए हैं। इसको अल्लाह की देन बताते हैं। हिंदुओं को भी आठ-दस बच्चे करने चाहिए। बिट्टू सिखेड़ा, राजू भगीरथ, राहुल पुंडीर, अजब सिंह शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें