फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटा व कोल्हू पर चला महाबली

विज्ञापन
विज्ञापन
भोकरहेड़ी में अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में तहसीलदार मनोज कुमार ने पुलिस बल को साथ लेकर अतिक्रमण हटवाया। भोकरहेड़ी स्थित फिरोजपुर मार्ग पर हुए अतिक्रमण को लेकर कस्बा निवासी सतीश पुत्र सुखवीर ने तहसील दिवस में शिकायत कर मुख्य मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की गुहार लगाई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम पहुंचे तहसीलदार मनोज कुमार ने थाना भोपा पुलिस के सहयोग से महाबली चलाकर भोकरहेड़ी व फिरोजपुर मार्ग पर अतिक्रमण कर प्रवीण पुत्र फूलसिंह द्वारा लगाए गए धर्मकांटा को उखाड़ फेंका। वहीं. अतिक्रमण कर लगाए गए कोल्हू के संचालक इस्तखार पुत्र इस्लाम व चांद खां को हडक़ाते हुए कोल्हू चरखी को धराशायी कर दिया। अतिक्रमण को लेकर हुई कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया। तहसीलदार ने बताया कि कस्बे की सरकारी जमीन व तालाबों पर फैले अतिक्रमण पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी तथा भूमाफियाओं को चिह्नित कर जेल भेजा जाएगा। शुक्रताल चौकी इंचार्ज बालेंद्र सिंह, लिपिक प्रेम सिंह, मजनू कुमार, सुभाष, कानूनगो पहलसिंह, लेखपाल श्यामलाल, महेंद्र सिंह, जगदीश, चतरपाल सिंह, वन विभाग के सर्वेयर सतीश कुमार, वन रक्षक अंशीलाल, नत्थूसिंह, रमेशचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें