फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबलीपुर में गन्ना केंद्र को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव महाबलीपुर में गन्ना तौल केंद्र गांव से काफी दूर बनाने की समस्या का दो माह बाद भी निस्तारण नहीं होने पर नाराज किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीएम जीएस प्रियदर्शी को दिए प्रार्थना पत्र में चरथावल क्षेत्र के गांव महाबलीपुर के किसानों ने बताया कि उनके गांव को तितावी शुगर मिल से गन्ना आयुक्त की मंजूरी मिलने पर गन्ना क्रय केंद्र आवंटित हुआ था, इस बार पेराई सत्र में यह केंद्र गांव से पांच किमी दूर गांव नगला राई में लगवा दिया गया है। इसमें तितावी शुगर मिल के जोनल इंचार्ज प्रभात सिंह की भूमिका बताते हुए किसानों ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर सीएम को पत्र भेजा गया। वहां से जांच के निर्देश पर गन्ना विभाग से एक अधिकारी जांच के लिए गांव पहुंचे और ग्रामीणों की ओर से झूठा प्रमाणपत्र दिखाकर निस्तारण करा दिया, जबकि आज भी केंद्र दूर होने पर गांव में किसान परेशान हैं। किसान कुलदीप त्यागी, संजीव त्यागी, विजय त्यागी, हर्षित गौतम, अजय कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने डीएम से जांच कराकर केंद्र को उनके गांव में लगवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें