फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण के बाल स्वरुप की कथा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कथा व्यास पंडित सीताराम त्रिपाठी ने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अपना अलग ही महत्व है। त्यागी कालोनी में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास ने श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं के दृष्टांत सुनाए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं जीवन में ब्रह्मानंद का अलौकिक सुख प्रदान करती है। कान्हा की माखन चोरी, सखाओं के साथ मिलकर उत्पात, कालिया नाग का उद्धार प्रसंग बेहद मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। कथा व्यास ने बताया कि बाल कृष्ण ने ही पूतना का उद्धार किया और बकासुर आदि असुरों के वध किए। गोवर्धन पर्वत धारण करने की कथा सुनाई। बताया कि किस तरह बृजवासियों की रक्षा की। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई और छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। यज्ञमान मोहन त्यागी, बाबूराम धीमान, जयप्रकाश, संजय, उमेश त्यागी, जगन सिंह, बंटी गुप्ता, अनुज माहेश्वरी, बोबी त्यागी, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें