फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में ही आपसी झगड़े निपटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में ही आपसी झगड़े हल करें
विज्ञापन

सिखेड़ा। थाने में एसपी यातायात बीबी चौरसिया व सीओ मंडी राजीव कुमार तथा थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने एस-7 व एस-10 की बैठक ली। एसपी ने लोगों से अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करने अपील की तथा पूर्व की भांति मामूली झगड़ों को गांव में ही बैठकर निपटारे पर बल दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों की कमेटियों को 15 जनवरी तक लाउडस्पीकरों की अनुमति लेने को कहा। चौकीदारों को कंबल वितरण किए गए तथा लोगों को कार में सफर करते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने पर बल दिया गया। बसपा नेता पुष्पांकर पाल, समाज सेवी नजर मोहम्मद उर्फ नजरु मियां, राधेश्याम शर्मा, प्रधान प्रमोद शर्मा, राधेश्याम, विनोद, शाहिद उर्फ बाबू, इस्तखार, कामिल, चौधरी उदयवीर सिंह के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें