फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के बैनर तले किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने मिल के जीएम को घेरा
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के किसानों ने मांगों के समर्थन में सोमवार को मिल परिसर में हंगामा कर मिल के जीएम का घेराव किया। जीएम के आश्वासन पर ही किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
सोमवार की सुबह करीब दस बजे भाकियू के बैनर तले खाईखेड़ी उत्तम शुगर मिल परिसर पहुंचे किसानों ने ट्रॉली-बुग्गी में वजन कम करने व समय से गन्ने का भुगतान नहीं होने पर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मिल के डीजीएम सैम अंसार किसानों के बीच पहुंचे और उनसे वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, जहां पर किसानों ने मिल प्रशासन पर बड़े किसानों का पक्ष लेने, छोटे किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। काफी समझाने के बाद भी मामला नहीं सुलझने पर किसानों ने कार्यालय पहुंचकर जीएम का घेराव कर मांगे पूरी करने की मांग की, जहां पर हुई वार्ता में जीएम के आश्वासन पर किसान शांत हुए। मिल के जीएम संजय त्रिपाठी का कहना है कि कुछ बड़े किसान ट्रॉली की पर्ची में वजन कम करने का विरोध कर रहे हैं, जबकि वजन कम करने से छोटे किसानों को लाभ है। उन्हें गन्ने का इंडेंट मिलने में आसानी रहती है, इसलिए मिल का उद्देश्य है कि क्षेत्र के समस्त किसानों के साथ एक जैसा व्यवहार होना चाहिए। इस दौरान भाकियू नेता नवीन राठी, संजय त्यागी, नरेश गुर्जर, प्रताप सिंह के अलावा यशबीर सिंह, राजीव कुमार, रविन्द्र कुमार, अंशुमान, कुशलपाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


नारी सशक्तीकरण पर जागरूकता गोष्ठी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित नारी सशक्तीकरण जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को कस्बे के एसडी इंटर कॉलेज प्रांगण में थाना इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें स्कूल की छात्राओं को नारी सशक्तीकरण के बारे में विस्तार से बताते हुए अनुशासन में रहने और अपने चारों ओर होने वाली किसी भी छेड़छाड़ के बारे में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 1090 और 100 डायल पुलिस को सूचना देने की अपील की। इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर आप मजबूत होंगी तो आपका पूरा परिवार मजबूत होगा। इस दौरान स्कूल प्रबंधक श्याम सुंदर, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, देवराज चौहान, धीरज गर्ग, विनोद पाल, श्याम सिंह, प्रमोद शर्मा, रीतू सुमन, बबीता आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन


तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद के ग्राम राजूपुर निवासी सरफराज को रविवार को चेकिंग के दौरान पुरकाजी बाईपास पर खेड़ा दरवाजा पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया था। पुलिस ने सोमवार को उसका चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें