मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में एनसीसी दिवस पर छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनसीसी के विशेष कार्यक्रम भी दिखाए।
प्रधानाचार्य निरुपमा शर्मा ने कहा कि एनसीसी दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। छात्राओं को एनसीसी में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। देशसेवा के क्षेत्र में लड़कियां आगे आ रही हैं। कर्नल जेएस सरन ने निरीक्षण किया। लेफ्टिनेंट बबीता राणा ने छात्राओं को एनसीसी का महत्व बताया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से जहां सभी को मंत्रमुग्ध किया, वहीं एनसीसी के कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हवलदार रतन सिंह आदि का सहयोग रहा।
शिशु मंदिर में एक दिवसीय शिविर
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर साकेत कालोनी में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यूकेजी से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चे शिविर में शामिल हुए। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने कहा कि शिशु शिविर में 95 शिशुओं ने भाग लिया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं में आराध्या एवं वंदना को प्रथम पुरस्कार दिया गया। छात्रों में पंकज को पहला पुरस्कार मिला।