मजलिस के आयोजन की तैयारियां शुरू
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव ककरौली सादात में 400 वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली मजलिस अरवईन का आयोजन 28 नवंबर को होगा। कार्यक्रम के आयोजक नियाज मेहंदी ककरौली ने बताया कि मुख्य अतिथि कल्किपीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णनन, मौलाना आबिद बिलगरामी रहेंगे। जनपद मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूरी पर मोरना जानसठ मार्ग पर स्थिम गांव ककरौली में इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिसमें प्रबंध कमेटी के सदस्य और ग्रामीण जुटे हैं।
मकान में आग से लाखों का सामान जला
मोरना (मुजफ्फरनगर)। थाना ककरौली के गांव चौरावाला निवासी भूरा पुत्र शब्बीर मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चलाता है। बृहस्पतिवार सुबह घर की विद्युत लाइन में फाल्ट होने से आग लग गई। जिसमें मकान के अंदर रखा कपड़ा, खाद्यान्न जलकर स्वाह हो गया। घर में रखी 30 हजार की नकदी भी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।