फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मकान का लेंटर गिरने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

टांडा गांव में निचली मंजिल का बीम सरकने से दोनों मंजिल का लिंटर गिरने से अफरातफरी मच गई।
थानाभवन की सीमा से सटे चरथावल के गांव टांडा में पूर्व प्रधान महक सिंह के भाई प्रेम सिंह नए मकान का निर्माण करा रहे थे। एक मंजिल का निर्माण पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को दूसरी मंजिल का लिंटर डाला जा रहा था। अपराह्न करीब तीन बजे लिंटर का कार्य पूरा होने के बाद मजदूर खाना खाने लगे। अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया। महक सिंह ने बताया कि पहली मंजिल के सीमेंट के बीम के अचानक लचक लेने के कारण दूसरी मंजिल का नया लिंटर गिर गया। जिससे पहली मंजिल भी गिरने से काफी सामान दब गया। गनीमत रही कि मलबे के नीचे दबकर कोई अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन


पेड़ जलाने के आरोप में दो पर रिपोर्ट
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बलवाखेड़ी गांव में आठ-दस हरे पेड़ जलाकर क्षति पहुंचाने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव के ज्ञान सिंह का आरोप है कि खेतों में खड़े पॉपुलर, शहतूत, शीशम समेत गांव के दो युवकों ने जला दिया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें