फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी का धरना 31वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना 31वें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि महिला आंगनबाड़ी की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अंजुला, ममता, रश्मि, पूनम, सत्यवती आदि ने विचार रखे। उधर, अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल समस्याओं को लेकर दिल्ली में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री वीरेंद्र कुमार से मिला। अध्यक्षता संतोष गागियान और संचालन मंजू ने किया। दीपा वर्मा, उषा त्यागी, केके शर्मा आदि रहीं।
विज्ञापन


आरक्षण खत्म करो
मुजफ्फरनगर। भारतीय अखंड पार्टी के अध्यक्ष दिनेश पुंडीर ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था समाप्त होनी चाहिए। यह व्यवस्था सवर्णों के पतन का कारण बन रही है। इसे लेकर जल्द आंदोलन चलाया जाएगा। भानु प्रताप, यशपाल सिंह, प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोनू रामपुर, सुभाष प्रधान, नकली सिंह, मोमीन, शाहनवाज, सलमान, मनोज कौशिक, आसिम, अजीजुर्रहमान, भुवनेश त्यागी, संजीव त्यागी, चंद्रभान, अमित त्यागी, विजय त्यागी, मनवीर, राजवीर, सुक्रमपाल आदि रहे।

एनएसयूआई की बैठक हुई
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एनएसयूआई की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनुशेष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जाएगा। मौके पर महेश कुमार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आशीष पंवार, अनुज, मोनू कुमार, कर्मवीर बालियान, उपकार, अनमोल, शिवकुमार, संजय, संजू, नितिन, राहुल, प्रशांत, नफीस, आस मौहम्मद, नाजिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें