फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम ने अंडरपास का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास का निरीक्षण कर हकीकत जानी
विज्ञापन

मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। गांव सोंटा रोड रेलवे फाटक पर बन रहे अंडरपास से किसान संतुष्ट नहीं हैं। इस मुद्दे पर 14 नवंबर को किसानों ने पंचायत करने की घोषणा की थी। एडीएम ने एसडीएम को साथ लेकर अंडरपास का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

गांव दूधाहेड़ी में रविवार को अशोक राठी के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इस दौरान 14 नवंबर को सोंटा रोड पर पंचायत करने की रणनीति तैयार की गई। इस पंचायत में क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल होंगे। किसानों का आरोप है कि रेलवे द्वारा बनाया जा रहा अंडरपास काफी हद तक छोटा है, जिसमें किसानों को ट्रैक्टर ट्रालियां व गन्नों से भरी बुग्गियों को निकालने में भारी दिक्कत आएगी। किसानों ने कहा कि इस संबंध में रेलवे के इंजीनियरों से बात की, तो उनका कहना था की हमें जितना वर्क पैमाइश कर दिया गया है, हम उतना ही काम करेंगे। इसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। रविवार को एडीएम सुनील कुमार ने एसडीएम राम अवतार गुप्ता के साथ लेकर अंडरपास का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। बैठक में पंकज राठी, रालोद नेता अमित राठी, अंकुर, कुलदीप, अशोक राठी, बिल्लू, गंगाराम आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें