फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा नेता राकेश शर्मा के भाई की सड़क हादसे में मृत्यु होने से सपाइयों में शोक छा गया। मृतक का सहारनपुर के नागल में अंतिम संस्कार किया गया है। शहर से भी सपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

शहर के पचेंडा रोड निवासी राकेश शर्मा ने हाल ही में सपा की सदस्यता ग्रहण की है। राकेश शर्मा के भाई अरुण शर्मा परिवार के साथ सहारनपुर के नागल में रहते थे। बृहस्पतिवार शाम अरुण किसी कार्य से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में देवबंद से आगे निकलते ही उनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में अरुण शर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

शहर में तीन वाहन चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर में अलग-अलग स्थानों से तीन वाहन चोरी कर बदमाश फरार हो गए। गांधी कालोनी निवासी अमन खुराना बाइक को बदमाश गली नंबर 13 से चुरा ले गए। लद्दावाला निवासी अबुबकर किसी कार्य से सिटी सेंटर आया था, यहां पर बदमाशों ने उसकी बाइक को निशाना बना लिया। उधर, सिसौली निवासी राजन संगल शुक्रवार को शहर आया था। आर्य समाज रोड से उसकी चोरी हो गई। पीड़ितों ने बाइक चोरी की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस बाइक चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें