शिविर में बालिकाओं को पुरस्कृत किया
मोरना (मुजफ्फरनगर)। सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल शुक्रताल में सिलाई प्रशिक्षण शिविर में परीक्षाफल, पुरस्कार वितरण हुआ। मुख्य अतिथि गीता जैन ने कहा कि नारी शक्ति के लिए स्वाभिमान होना बहुत आवश्यक है। जीवन जीने के लिए किसी भी कार्य में निपुणता होनी चाहिए। शुक्रताल हनुमतधाम के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सिलाई प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने पर मनीषा, सरिता, सुमन को क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान मिला। शिविर में मोनिका पाल लोचन बंसल ने भी बालिकाओं का मार्गदर्शन किया। अध्यक्षता समाजसेवी अरुण खंडेलवाल, संचालन प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल तोमर ने किया। इस दौरान पूनम, ललिता, पिंकी, सोनम, रवीना, सविता, मीना, दीपा, प्रियंका, नीशू, वीना, अर्चना, कविता, विजया आदि मौजूद रहे।