फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र की मिट्टी हटाने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्र की मिट्टी हटाने को लेकर हंगामा
विज्ञापन

चरथावल(मुजफ्फरनगर)। कुल्हेड़ी गांव में ग्राम पंचायत द्वारा मस्जिद के रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को सड़क पर मिट्टी भराव के दौरान जेसीबी मशीन से पास में कब्रिस्तान की कुछ कब्रों से मिट्टी हट गई। गांव में यह खबर लगी, तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गांव में अरसे से जर्जर पड़े मार्ग के निर्माण के लिए प्रधान रर्हसा बेगम द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। इसी दौरान कब्रिस्तान की झाड़ियों में से मिट्टी लेकर सड़क पर डालने के लिए मशीन चल गई, जिसमें कुछ कब्रों की मिट्टी हटने से शव नजर आने लगे। उसके बाद मौके पर लोगों का पहुंचना शुरू कर दिया। भीड़ ने मौके पर हंगामा कर दिया। किसी ने डायल 100 पुलिस को सूचना दे दी। आनन-फानन में थाना प्रभारी तमाम चौकियों के दरोगा और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सख्ती से भीड़ को हटाया और मौअज्जिज लोगों से बातचीत के बाद कब्रों से हटाई गई मिट्टी को पुन: लगवा दिया। उसके बाद मामला शांत हो गया। पुलिस का कहना है कि कब्रिस्तान में कब्रों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संवेदशील मुद्दे पर परस्पर सद्भाव से काम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें