फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पालियों में 19120 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा दी

Tue, 19 Jun 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी पुलिस और पीएसी में नागरिक आरक्षी पदों के लिए सोमवार को लिखित परीक्षा हुई। दो दिन चलने वाली परीक्षा के पहले दिन 2727 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। दोनों पालियों में 19120 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


डीएवी और एसडी परीक्षा केंद्रों से तीन अभ्यर्थी ओआरएम सीट लेकर चले गए, जिन्होंने इस केंद्र पर जमा नहीं कराया, उनकी तलाश की जा रही है। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम रहे।  शहर के सभी मुख्यमार्गों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलवार को भी दोनो शिफ्टों में परीक्षा कराई जाएगी। 

पुलिस भर्ती की परीक्षा कराने के लिए शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज, ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज, भागवंती सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, श्रीराम कॉलेज ऑफ एजूकेशनल, एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, जैन कन्या पाठशाला, एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


सुबह दस बजे प्रारंभ हुई पहली पाली में 1417 ने परीक्षा छोड़ी, जबकि दूसरी पाली में 1310 अभ्यर्थी परीक्षा में गैर हाजिर रहे। पहले दिन दोनों पालियों में 21847 अभ्यर्थियों का पंजीयन था, जिनमें से 2727 ने परीक्षा छोड़ी तथा 19120 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

एग्जाम के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने बताया कि पहले दिन परीक्षा निर्विघ्न सम्पन्न हुई। ओआरएम सीटों को सील कर मुख्यालय भेज दिया गया है। मंगलवार को भी परीक्षा कराई जाएगी। 

बसों की पर्याप्त व्यवस्था की 
मुजफ्फरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज बसों को पूरी व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों की भारी भीड़ परीक्षा देने यहां पहुंची। बड़ौत, बागपत, बुलंदशहर, गुलावटी, खुर्जा, मुरादाबाद आदि जिलों के अभ्यर्थी यहां परीक्षा देने आए।

इन स्थानों पर आने और जाने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई थी, फिर भी बसें कम पड़ी। बसों की छतों पर भी अभ्यर्थियों ने सफर किया। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि देहरादून-दिल्ली आदि मार्गो की बसों को उक्त जिलों में भेजा गया। 

पार्कों में ठहरे रहे अभ्यर्थी
मुजफ्फरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 21 हजार अभ्यर्थी शहर में पहुंचे, मगर प्रशासन की ओर से उनके ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। दूर जिलों के अभ्यर्थी रविवार रात में ही यहां पहुंच गए थे।

जो शहरों के पार्को और जीआईसी के मैदान में रुके। गर्मी को मौसम होने के बावजूद नगर पालिका की ओर से भी पेयजल का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। सोल्जर बोर्ड में भी अभ्यर्थियों का विश्राम करने को जमावड़ा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें