लॉकडाउन के उल्लंघन पर 66 लोगों के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 66 लोगों के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 47 लोगों के खिलाफ 14 मुकदमे में एफआईआर की कॉपी आरोपियों के घरों पर चस्पा की गई। इसके साथ ही 652 वाहनों का चालान करते हुए 254800 रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। वहीं, 25 वाहनों को सीज भी किया गया है।