फैंसी ड्रेस में फलों का रूप धारण कर पहुंचे विद्यार्थी
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने फ्रूट्स पार्टी का आनंद लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न फलों का रूप धारण कर सबको आकर्षित किया।
कार्यक्रम में फ्रूट बास्केट डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आम, केला, सेब, तरबूज, अनार, खरबूजा, चीकू, पपीता, अंगूर आदि फलों का रूप धरकर छात्र-छात्राओं ने सबको आकर्षित किया। प्रधानाचार्या संतोष जैन ने बताया कि बच्चों में फास्ट फूड खाने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। इससे उनके स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को फल एवं सब्जियां खाने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल प्रशासक गगन शर्मा ने कहा कि फलों में जरूरी विटामिंस और मिनरल्स होते हैं, जो बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम एक फल प्रतिदिन खाना चाहिए। आम की ड्रेस में सजकर आए हरमीत और विदुर, सेब बनी अविका, प्रिंसी, केला बनकर आए अरनव और अलग-अलग तरह के फलों की बास्केट बनाकर लाई अराध्या ने सबका मन मोह लिया। अनन्या, वासु, अर्जित, रिमझिम, ईशा, फैजान, मयंक, अंशुमान, शिवांश, त्रिशा आदि के द्वारा सजागई गई टोकरियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।