फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महावीर के आदर्शो पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कालेज रवापुरी सठेड़ी में महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान महावीर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्कृत प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने महावीर भगवान द्वारा बताए गए अहिंसा, सत्य, अस्तेय, शील अपरिग्रह के बारे में बताते हुए कहा कि केवल अहिंसा को ही अपने जीवन में धारण कर लें, तो संसार की अधिकांश समस्याओं का समाधान हो जाए। अहिंसा का मतलब किसी को मारना ही नहीं, बल्कि हमारे किसी कार्य, व्यवहार या वचनों से किसी को कोई कष्ट पहुंचता है, तो वह भी हिंसा ही है। विद्वानों ने एकमत से अहिंसा को परम धर्म माना है। अहिंसा सभी धर्मों का मूल है। प्रधानाचार्य डॉ. अनीस अहमद ने कहा कि वे साथियों के प्रति गलत धारणाएं दूर कर आपस में सद्भाव के साथ रहे। कार्यक्रम में डॉक्टर त्रिवेंद्र कुमार, राजेंद्र त्यागी, विक्रांत मानव, मीनाक्षी, सतीश चंद पांडेय, डॉ. बालेश, कुलदीप कुमार, नीरज चौहान, रविंद्र शर्मा, डॉ. वीरेश लाल, दीपक, कपिल, तीर्थराज, टीना सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें