फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो मैं डीएम बोल रहा हूं, क्या आप शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट है

विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो मैं डीएम बोल रहा हूं, क्या आप शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट है
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय, कंट्रोल रूम, एमसीएमसी, सी विजिल, एनजीआरएस का स्थलीय निरीक्षण किया। कॉल सेंटर पर आ रही शिकायतों का रजिस्टर चेक किया और संबंधित से निस्तारण की जानकारी प्राप्त की। शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण को चेक करने के लिए स्वयं शिकायतकर्ता, जिनमें रवि कुमार जिनकी फार्म 6 के संबंध में एवं भरतदीन की वोटरपर्ची के संबंध में शिकायत की जानकारी की गई थी, स्वयं फोन मिलाकर बात की और निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉल सेंटर पर प्राप्त शिकायतों व सूचनाओं का रजिस्टर चेक कर टीम से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि गलत सूचनाओं का प्रेषण न होने पाए। अगर कोई सूचना कठिन है तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर बताई जाए। शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण व समय से निस्तारण करें। इसके पश्चात उन्होंने मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनेटरिंग कमेटी कक्ष का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व, जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय में कराए जा रहे कार्यो जिनमें ईवीएम की सीलिंग, उनकी बॉक्सों में पैक कर सीलिग, विधानसभार ईवीएम का आवंटन आदि की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें