फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को 11 जोन में बांटा, चलेगा विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को 11 जोन में बांटा, चलेगा विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। होली पर विशेष सफाई अभियान तथा पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए शहर को 11 जोन में बांटा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने पालिका के अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। पालिका के ईओ, टीएस और टीओ समेत चार अफसर नदारद रहे। इनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने नगर पालिका में अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों की बैठक ली। उन्होंने होली पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पेयजल की आपूर्ति भी निर्बाध होती रहे। इसके लिए शहर को 11 जोन में बांटा गया है। सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने चेतावनी कि सफाई और पेयजल आपूर्ति में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। होली के पर्व पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक से अधिशासी अधिकारी अमित कुमार, टीएस आरडी पोरवाल, टीओ अरुण कुमार तथा जेई मूलचंद नदारद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बैठक से अनुपस्थित रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश पर बैठक का आयोजन किया गया था, लेकिन ईओ व अन्य अधिकारी इसमें नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें