देवबंद (सहारनपुर)। विभिन्न संगठनों द्वारा मंगलवार को होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। जिसमें वक्ताओं ने होली पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया है।
इंडस्ट्रियल इस्टेट में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिंघल ने कहा कि हिरण्यकश्यप आसुरी प्रवृत्ति का प्रतीक है जो बहुत ही अहंकारी और अत्याचारी था। जबकि प्रहलाद दैविक प्रवृत्ति का द्योतक है जो ईश्वरीय शक्ति में विश्वास रखता है। अंतिम विजय भक्त प्रहलाद की होती है तथा हरिनाकश्यप की बहन होलिका जलकर राख हो जाती है। कार्यक्रम में अरूण गुप्ता, विवेक तायल, अजय गर्ग, वरयाम खान, राजेश सिंघल, अर्जुन सिंघल, विकास पुंडीर, रविंद्र चौधरी, अमित वर्मा, उज्ज्वल वर्मा, शुभमराज सिंघल आदि रहे। वहीं, मंगलौर चौकी स्थित सभागार में डा. अमित वशिष्ठ और सचिव अमित सोनी ने बताया कि परिषद द्वारा हर वर्ष पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संस्थापक अध्यक्ष विवेक तायल और राजेश सिंघल ने कहा कि होली आपस के गिले शिकवे भुलाकर आपसी सौहार्द और सद्भाव से मनाने का त्योहार है। कार्यक्रम में बच्चों के लिए झूले समेत अन्य विभिन्न प्रकार के खेल विशेष आकर्षण रहे। इस मौके पर रोहित अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, नेहा तायल, सतीश वर्मा, दीपिका वर्मा, एकता वशिष्ठ, मोनिका सिंघल, दिव्या तायल, पारूल जैन, चिराग सिंघल, डा. रवि प्रकाश खोराना, अंकित प्रभाकर आदि मौजूद रहे।