फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को बराबर का दर्जा दें- एसडीएम दीपक कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। विश्व महिला दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विश्व महिला दिवस पर बार एसोसिएशन बुढ़ाना द्वारा मीटिंग हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर एसडीएम दीपक कुमार ने महिलाओं को उनके वैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कहा कि बेटियों को भी हमें बेटों के समान उच्च शिक्षा देनी चाहिए। तहसीलदार मनोज कुमार ने कहा कि हमारे देश की बेटियां सभी सेवाओं एवं विभिन्न गेम्स में प्रतिभाग करके अपना व देश का नाम रोशन कर रही है। बार संघ के अध्यक्ष बाबू सिंह राठी ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। कस्बे के कन्या जूनियर हाई स्कूल में विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने बेटियों एवं महिलाओं को सम्मान सहित बराबर का दर्जा देने की बात कहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की डॉ. गरिमा चौधरी ने कार्यक्रम में भोजन माताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। छात्राओं को कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजीव कुमार ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका संतोष सहित कन्या जूनियर हाई स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद रहा। नारी स्वाभिमान समिति शाखा बुढ़ाना द्वारा स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्षा डॉ. रुचि गुप्ता ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर जेआरएफ की परीक्षा पास करने वाली एकता त्यागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्राची, अलका संगल, रश्मि गोयल, उषा, बबीता बंसल, सीमा, सरिता व अंजू गोयल आदि महिलाओं ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें