हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
चरथावल। कस्बे एवं देहात में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। कस्बे के महादेव मंदिर पर सुरेश चंद शर्मा, कोमल सिंघल और सुभाष त्यागी का सहयोग रहा। भक्तों ने मंदिरों में रुद्राभिषेक किया। अलखपुरी शिव मंदिर, चौकड़ायत शिव मंदिर, चौहट्टा सिद्धपीठ शिवलिंग पर शिवभक्तों की भीड़ रही। शिव मूर्ति को कमेटी द्वारा भव्य ढंग से सजाया गया। यहां महाआरती में कस्बे के लोगों ने भाग लिया। दहचंद, बिरालसी, कुटेसरा, चौकड़ा, दधेडू, बधाई कलां, दूधली, बुड्ढ़ाखेड़ा, छिमाऊ और हैबतपुर आदि गांवों में श्रद्धालुओं ने बेल पत्र और पुष्प चढ़ाकर और जलाभिषेक किया।