फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों में भटकर रहे हैं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव पमनावली में पिछड़ा समाज पार्टी की बैठक प्रदेश महासचिव डॉ. बबलू सैनी के आवास पर हुई। जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. गौरव सैनी ने कहा कि भाजपा के राज में बेरोजगार युवाओं की भीड़ बढ़ रही है। जिस कारण युवा रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों में भटक रहे हैं। डॉ. बबलू सैनी ने कहा कि भाजपा में सैनी समाज का मान सम्मान नहीं है। पिछड़ा समाज पार्टी अति पिछड़ी जातियों को एकजुट करके आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। बैठक में कमल सैनी, गंगाराम सैनी, धर्मेन्द्र सैनी, नंदूराम सैनी, राहुल, बिट्टू कश्यप, प्रद्युम्न प्रजापति, संजीव, बबलूराम पाल, दिनेश कश्यप, संदीप सैन, विनोद कुमार, आदेश सैनी, राजू सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें