फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन, खिलाडिय़ों को सम्मानित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का बुधवार को रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच समापन हो गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता विध्यांचल टीम ने अरावली टीम को 25-21, 25-22 से हराकर फाइनल मैच जीता। जूनियर वर्ग वॉलीबाल में अरावली टीम ने विध्यांचल टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जाई। थ्री लेंग रेस में उवेश प्रथम, अभिराज द्वितीय स्थान पर रहे। मेंढक चाल में निजात प्रथम, आशा द्वितीय, काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ. उदयवीर, विवेक तोमर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पीटीआई अनिरुद्ध तोमर, मोहम्मद सद्दाम, दानिश, अंजलि शर्मा ने निर्णायक मंडल में मुख्य भूमिका निभाई। वहीं काजल बांगा, मनीषा, रिया, पूजा राणा, रेखा शर्मा, अजय गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें