फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक कार पर पलटा, कार सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक पलटा, कार सवार दो घायल
विज्ञापन

जानसठ। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर सड़क में बने गड्ढों के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला मल्हुपुरा निवासी नईम पुत्र यूनुस और अमीन पुत्र जलालूद्दीन कार से जानसठ की ओर आ रहे थे। ग्राम कवाल के पास सामने से आते ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर से घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान राजमार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार तथा ट्रक को हटवा करके यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें