फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनल्टी माफ करने की तिथि बढाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद के प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय ने अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल से मिलकर सरचार्ज और पेनल्टी माफ के लिए रजिस्ट्रेशन डेट 31 जनवरी तक करने की मांग की है। भारतीय ने कहा कि किसानों पर अनाप- शनाप बिल भेजे जा रहे हैं और उन्हें बिल सही कराने के नाम पर विद्युत निगम के दफ्तरों के चक्कर कटवाए जा रहे है। प्रतिदिन अवध विहार कार्यालय पर जुटी भारी किसानों की भीड़ समस्याओं को प्रदर्शित कर रही है। सर्वर तीन बजे के बाद काम नहीं कर रहा है। लगभग 15 दिन बीच मे सर्वर डाउन रहा है, इसलिए तिथि बढ़ानी जरूरी है। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने कहा कि पहली बार ऑनलाइन होने से कुछ समस्याएं आ रही है, लेकिन अभी तारीख 31 ही है शासन से अनुरोध किया है। आगे जो निर्णय होगा सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें