फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2

विज्ञापन
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना में मिलेंगे फ्री कनेक्शन
विज्ञापन

बुढ़ाना। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-2 के अंतर्गत पात्रों को गैस कनेक्शन फ्री दिए जाएंगे। एचपी गैस एजेंसी बुढ़ाना के प्रबंधक नजर मोहम्मद ने कहा कि योजना के अंतर्गत कुछ युवक घर घर जाकर फ्री गैस कनेक्शन के फार्म भरने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे है। रिजवान, एचपी गैस एजेंसी बुढ़ाना के प्रबंधक नजर मोहम्मद ने प्रेस वार्ता में बताया कि कुछ युवक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-2 के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन दिलवाने के नाम फार्म भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ्री गैस कनेक्शन लेने के लिए फार्म एजेंसी के कार्यालय पर अथवा एजेंसी द्वारा लगाए शिविर में ही भरवाए जाएंगे। गैस एजेंसी के प्रबंधक ने कहा कि परिवार में महिला अथवा पुरुष एक के ही नाम पर कनेक्शन दिया जाएगा। पति-पत्नि द्वारा अलग-अलग लिए जाने वाले कनेक्शन को उन्होंने अवैध बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दो वर्ष में होने वाली रसोई की जांच पर छूट दी जा रही है। रसोई की जांच करवाने वाले उपभोक्ता को जांच शुल्क की रसीद भी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें