फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सूली वाला बाग पर ध्वजारोहण को लेकर तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कस्बे के सूली वाला बाग पर ध्वजारोहण को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कस्बे के बाहरी छोर पर सूली वाला बाग पर पिछले कई वर्षों से भाकियू के नेतृत्व में नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी की ओर से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया जा रहा है। साथ ही सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित करने की मांग की जा रही है। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि जिस समय अंग्रेज सूली वाला बाग में देश भक्त क्रांतिकारियों को सूली पर चढ़ाते थे, उस वक्त यहां पर अंग्रेजों की कुछ तोप भी मौजूद थी। अंग्रेजों के जाने के बाद तोपों को देहात के जंगल में छुपा दिया गया था। जिन्हेें बाद में पुरकाजी थाने पर रखा गया।
मौजूदा समय में तोप मुख्यालय पर अधिकारियों के आवासों पर सजाकर रखी हुई हैं। जिन्हें वापस पुरकाजी सूली वाला बाग पर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर मामला आरपार का होगा। जब तक सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित नहीं किया जाएगा तब तक पुरकाजी बाईपास व सूली वाला बाग के सामने जाम लगाया जाएगा। सूलियों पर लटकने से भी पीछे नहीं हटेंगे, जिसके लिए लोग तैयार हैं। बैठक में इरशाद फरीदी, मोहम्मद सुलेमान सभासद, खुर्रम सभासद, शमशाद फरीदी, बिट्टू गुप्ता, मोहसीन अहमद, अकील खान, नौशाद फरीदी, शाहनवाज, कामिल प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने दी तहरीर
पुरकाजी। कस्बे में गारमेंट्स की दुकान करने वाला कस्बा निवासी व्यापारी युवक दर्जनों लोगों का करीब 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। युवक प्रेम प्रसंग के चलते अपने साथ थाना मंसूरपुर निवासी दूसरे समाज की एक युवती को भी ले गया। काफी तलाश के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं लगने पर सोमवार को युवती के परिजन मंसूरपुर पुलिस को लेकर पुरकाजी पहुंचे। और पुलिस को तहरीर देकर तहरीर में नामजद युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस आरोपी युवक के परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें