व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा
खतौली। उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियां सदैव विदेश कंपनियों का विरोध करते हुए स्वदेशी के समर्थन में कार्य करती रही है। आनलाइन ट्रेडिंग के व्यापार से भारतवर्ष के करोड़ों खुदरा कंपनियों का व्यापारी भारी संकट में है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण खुदरा व्यापार संकटग्रस्त है। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर खुदरा व्यापार की रक्षा करने हेतु आनलाइन ट्रेडिंग पर पाबंदी लगाने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में नगराध्यक्ष कीमती लाल, नीरज जैन, प्रवीण ठकराल, मोनू मंगवानी, दीपक वर्मा, विभू शर्मा, अक्षय जैन, महबूब, रोहित जैन आदि रहे।