जन कल्याण कार्य कर रही भाजपा
मंसूरपुर। भाजपा नेता यशपाल बालियान ने मंसूरपुर में लोकेंद्र के निवास पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से गन्ने के भुगतान, बिजली के बिलों व गांव में बढ़ रही आवारा पशुओं की समस्याओं पर गांव के लोगों से विस्तार से चर्चा कर उन्हें उक्त विषयों पर सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस मौके पर अमित भारद्वाज, नरेश कुमार शर्मा, उपेंद्र मालिक, लोकेंद्र कुमार, हरेंद्र कुमार, सहदेव सिंह आर्य, रोहताश सिंह, राजकुमार व मदन सिंह आदि रहे।