फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी समाज के लोगों ने हर्षोल्लास से मनाई लोहड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी समाज के लोगों ने हर्षोल्लास से मनाई लोहड़ी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगर में लोहड़ी का पर्व पंजाबी समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में संगतों ने लोहड़ी जलाकर खुशी मनाई। एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाई भी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि लोहड़ी का पर्व आपसी भाईचारे और एकता की डोर को मजबूत करता है। लोहड़ी पर्व पंजाबी संस्कृति में अहम स्थान रखता है। खासकर नई शादी और पुत्र के जन्म लेने वाले घर में लोहड़ी हर्षोल्लास से मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी के पीछे ऐतिहासिक कथा भी है। हजूरी रागी ज्ञानी गुरप्रीत सिंह और ज्ञानी अमनदीप सिंह ने गुरवाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया। कीर्तन की समाप्ति पर संगतों ने लोहड़ी जलाकर एवं उसमें मक्की, मूंगफली और रेवड़ी डालकर वाहेगुरु जी से सुख शांति की अरदास की। गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह सेठी, श्याम लाल भारती, बालेंद्र सिंह, राजेश छाबड़ा, चंद्रदीप सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, बलदीप सिंह, सचिन छाबड़ा, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह, बलवंत सिंह उप्पल, प्रिंस कपूर, अमृत सिंह कपूर, च्न्नी बेदी, प्रांशुल गुगलानी, विपिन नारंग, राजपाल नारंग, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, पंजाबी समाज के लोगों ने अपने घरों में लोहड़ी जलाकर मंगल गीत गाए और ढोल की थाप पर भांगड़ा नृत्य कर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें