मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला
खतौली। केके जैन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनुराग जैन व अध्यापक जेपी गौतम ने लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह त्योहार पारंपरिक तौर पर फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा है। मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। यह पर्व हर वर्ष निश्चित समय पर हर्षोल्लास से मनाया जाता है। दक्षिण भारत में यह पर्व पोंगल के नाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व पर गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। प्रबंधक राजीव जैन ने कहा कि कॉलेज में सामाजिक पर्वों को मनाने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति से अवगत कराना होता है। इस अवसर पर अनुराग जैन, दलीप सिंह, सतेंद्र तोमर, विकास मोतला, अजय जैन, डीके जैन, हितेश, राजकुमार जैन, मोनिका शर्मा, विनोद त्यागी, चंदन शर्मा, प्रियंका जैन, दिनेश दत्त शर्मा, इंदु जैन, गौरव, मनोज, पायल जैन, नूतन आदि मौजूद रहे।