फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसानों का गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किसानों का गन्ना जला
विज्ञापन

बुढ़ाना/परासौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव कमरूद्दीन नगर निवासी सतबीर सिंह पुत्र मुखत्यारा के गन्ने के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरी है। बिजली की यह लाइन जर्जर हालत में है। तार ढीले हो चुके हैं। ढीले तारों से निकली चिंगारी के कारण किसान सतबीर सिंह के गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सतबीर सिंह का तीन बीघा गन्ना जलने के बाद यह आग पड़ोसी अनिल के खेत में पहुंच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। ग्रामीण अनिल का भी करीब एक बीघा गन्ना जल गया। ग्रामीण सतबीर सिंह व अनिल ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। किसानों ने बिजली की इस जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें