मुुजफ्फरनगर। हिंदी दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में भाषण, निबंध, सुलेख, काव्य आदि की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने विशिष्ट प्रतिभा प्रस्तुत की। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्र भाषा हिंदी की समृद्धि का संकल्प लिया।
ताराचंद वैदिक पुत्री महाविद्यालय में आयोजित स्वरचित काव्य प्रतियोगिता में अलीशा खान प्रथम, नंदनी गुप्ता द्वितीय तथा प्राची गुप्ता तृतीय रही। छात्राओं ने भाषण, निबंध लेखन, कविता पाठ, कबीर दास एवं रहीम के दोहे, ज्ञान प्रश्नोत्तरी, नाटक आदि में प्रतिभा प्रस्तुत की। प्राचार्या प्रेरणा शर्मा ने कहा कि हिंदी भाषा भारत को जोड़ती है। डॉ सुशीला शर्मा ने मातृ भाषा हिंदी के महत्व को बताया। येशू शर्मा, मोना गोयल आदि मौजूद रही। जैन कन्या पीजी कॉलेज में युवा पीढ़ी में बढ़ता अवसाद विषय पर निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने भागीदारी की। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने हिंदी को जन-जन से जोड़ने का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा ने कहा कि हिंदी के संबोधन से आत्म विश्वास बढ़ता है।
ग्रीन लैंड जूनियर हाई स्कूल में आयोजित हिंदी सुलेख प्रतियोगिता दो समूह में हुई। प्राइमरी वर्ग में दीपा, विदुषी, हिमानी तथा जूनियर वर्ग में वंश, विदुषी और प्राची ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। अनुज गिरी, अक्षित मलिक, कशिश, अक्षिता पाल, खुशी गोयल, साक्षी, वंश, चिराग, पूजा, नितिन, आदित्य, कार्तिक, हिमांशु, पलक, रिहान एवं खुशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा हिंदी राष्ट्र की आत्मा है। हिंदी एकता की प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति से जोड़ती है। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह, अरुण बालियान, अंकुर मान, सुदेश, काजल, पारुल, गुरमित आदि का सहयोग रहा।
एसएस के पब्लिक स्कूल रुड़की रोड पर हुई निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में अन्नू, अनामिका, जैनब, मुस्कान जैन, नंदिनी, अभय तोमर, अब्दुल समद को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिला। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, प्रधानाचार्या रेनू शर्मा, शिवानी सिंघल, रजनी आदि मौजूद रहे। जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में बच्चों ने स्वच्छ भारत, अनुशासन एवं समय का महत्व विषयों पर विचार रखे। प्रधानाचार्या सुतापा बोस ने हिंदी भाषा को बेहिचक व्यवहार की भाषा बनाने पर बल दिया। मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज में आयोजित सुलेख प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ अरशद, डॉ नजमुल हसन जैदी, फैजुर्रहमान, डॉ सम्राट ने विचार रखे।
हिंदी को दैनिक व्यवहार में अधिकाधिक प्रयोग में लाए
हिंदी भाषा में उम्दा केरियर के अवसर मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी को दैनिक व्यवहार में अधिकाधिक प्रयोग में लाएं। विद्यार्थियों के लिए हिंदी में करियर का उज्ज्वल भविष्य है। प्राचार्य डॉ संदीप मित्तल, डॉ आलोग गुप्ता, बबली तोमर, विभागाध्यक्ष डॉ श्रवण गर्ग ने विचार रखे। उधर, साहित्यिक संस्था वाणी की इंदिरा कालोनी में हुई गोष्ठी में कवि प्रकाश सूना ने कहा कि सहज सरल है भाषा हिंदी, नव प्रभात की आशा हिंदी। अब्दुल हक सहर, विजय गौड आफताब ने हिंदी के सम्मान में कविता प्रस्तुत की। डॉ किर्तिवद्र्धन, कवियत्री विजया गुप्ता, विपुल शर्मा, अमित धर्मसिंह, डॉ वीना गर्ग, नेमपाल प्रजापति, अखिलेश स्वामी, सुशीला शर्मा ने विचार रखे। अध्यक्षता डॉ बीके मिश्रा तथा संचालन सुनील शर्मा ने किया।
बच्चों ने साझा किया मंच, दिए सवालों के जवाब
फोटो...
मुजफ्फरनगर। महिला समाख्या, महिला एवं बाल विकास तथा महिला एवं बाल अधिकार मंच के अंतर्गत लोकवाणी सभागार में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मोरना की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने मंच साझा कर सवालों के उत्तर दिए। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अर्चना वर्मा ने कहा कि बेटियों को ऐसा माहौल दे, उन्हें स्कूल में खुशी महसूस हो। जिला कार्यक्रम समन्वयक पूजा शर्मा, ममता चौधरी मौजूद रहीं।