विधायक ने पीड़ितों को दिया आश्वासन
मुजफ्फरनगर। बारिश के बाद शहर की मलिन और गरीब बस्तियों में लोगों के मकान टपक रहे हैं और कुछ के मकान गिर गए है। ऐसे लोगों के बीच विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने पहुंचकर उन्हें मकान बनवाने और सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
केशव मंडल के सेक्टर नौ के वार्ड 18 में मोहल्ला ब्रह्मपुरी की पुरबियों वाली गली एवं अन्य दो गली में विधायक कपिल देव अग्रवाल ने गरीबों का हाल जाना। उनके टूटे मकान और बरसात में टपकती छतों का निस्तारण कराने के लिए अफसरों को मौके पर ही बुलाया। ऐसे परिवार को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल करने का निर्देश दिया। विधायक ने केशव मंडल के महामंत्री कपिल त्यागी एवं सेक्टर संयोजक कमल कांत शर्मा और वार्ड सभासद पति संजय सक्सेना को सभी के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेने को कहा। वार्ड भ्रमण में मुख्य रूप से पूर्व जिला महामंत्री शिवराज त्यागी, वार्ड सभासद रानी सक्सेना, राजीव त्यागी, संजीव शर्मा, राजीव, भगत सिंह, काका मोंटू, सुशांत, भानु त्यागी, रोशन,समीर आदि रहे।